यूपी के स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां! भीषण गर्मी के चलते 30 जून तक बंद रहेंगे परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय।

Spread the love

 

बलिया /उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए परिषदीय एवं परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ा दिया है। आदेश के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य 30 जून 2026 तक स्थगित रहेगा। हालांकि विद्यालयों में आवश्यक प्रशासनिक कार्य, नामांकन, अभिलेख संधारण तथा विभागीय निर्देशों के अनुरूप अन्य कार्य जारी रहेंगे। सभी विद्यालयों को छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *