बलिया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: दो सीओ को भावुक विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर दी शुभकामनाएं।

Spread the love

 

बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद उस्मान एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा उनके सफल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *