बलिया /जनपद बलिया की कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल (UP60Z7915) बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी हो गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान 16 जून 2026 को रेलवे क्रॉसिंग गांधी नगर के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राज किशोर यादव उर्फ नान्हक यादव (25 वर्ष) निवासी पिपरा, थाना दुबहड़ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से हत्या, अपहरण और चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफलता में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह सहित कोतवाली पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।