बलिया /पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 सचिन सरोज मय हमराह द्वारा आज दिनांक 16.06.2026 को मु0अ0सं0 174/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अभिषेक राजभर पुत्र विरेन्द्र राजभर निवासी विशुनपुरा गोलापर थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष को समय करीब 09.00 बजे पुलिस हिरासत में लेकर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 सचिन सरोज थाना रेवती, बलिया
2. का0 अजय चौधरी थाना रेवती, बलिया
3. रि0का0 श्याममोहन मौर्या थाना रेवती, बलिया