बलिया /जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा एवं थानाध्यक्ष सहतवार प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को दर्ज किए गए मुकदमे की विवेचना के दौरान 16 जून को उपनिरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम महाधनपुर नई बस्ती से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजीत बिन्द पुत्र अजय बिन्द तथा विजय कुमार पुत्र सत्यनारायण बिन्द, निवासी महाधनपुर नई बस्ती, थाना सहतवार, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सहतवार में मु0अ0सं0 138/26, धारा 3(5), 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।