रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 23 जून तक कई ट्रेनों का बदला रूट, बनारस-नई दिल्ली और देहरादून एक्सप्रेस प्रभावित।

Spread the love

 

बलिया,वाराणसी /रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए द्वारा कॉनकोर्स निर्माण कार्य तथा मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड के पिलखुआ-कुचेसर रोड सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग कार्य के चलते यातायात एवं पावर ब्लॉक घोषित किया है। इसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।

रेलवे के अनुसार 23 जून 2026 तक निम्नलिखित ट्रेनें बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी—

15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस : उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलेगी।

15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस : आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होगी।

15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस : उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलेगी।

15120 देहरादून- बनारस एक्सप्रेस : आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *