बलिया,वाराणसी /16 जून 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने महिलाओं और शिशुओं की सुविधा के लिए मंडल चिकित्सालय में नवस्थापित शिशु आहार कक्ष (बेबी फीडिंग बूथ) का शुभारंभ किया। मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
यह सुविधा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के प्रयासों से Ladies Circle Varanasi स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से स्थापित की गई है। इस कक्ष का उद्देश्य अस्पताल आने वाली माताओं को अपने शिशुओं को स्तनपान कराने और उनकी देखभाल के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, आरामदायक एवं गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन के बाद श्रीमती वानी जैन ने कक्ष का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। कक्ष में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण, उचित प्रकाश और वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे माताओं और शिशुओं को विशेष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मंडल चिकित्सालय के सेमिनार कक्ष में स्तनपान जागरूकता सेमिनार का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कल्पना दुबे एवं अन्य चिकित्सकों ने स्तनपान के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी दी तथा महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, चिकित्सकगण एवं पैर मेडिकल स्टाफ भी उपस्पैराप रहे।