सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत! रेलवे चलाएगा 2 स्पेशल ट्रेनें, सीवान से हाजीपुर पहुंचना होगा आसान!

Spread the love

 

बलिया,गोरखपुर /16 जून 2026। सिपाही भर्ती (केन्द्रीय चयन परिषद, पटना) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने सीवान से हाजीपुर के बीच दो अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार 05106 और 05112 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियां 17, 24 और 28 जून 2026 को चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

05106 सीवान-हाजीपुर परीक्षा विशेष ट्रेन सीवान से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और दुरौंधा, एकमा, छपरा, दिघवारा, परमानंदपुर तथा सोनपुर होते हुए शाम 5:15 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।

वहीं 05112 सीवान-हाजीपुर परीक्षा विशेष ट्रेन सीवान से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए रात 9:45 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि इन दोनों विशेष ट्रेनों के सभी कोच अनारक्षित (जनरल) श्रेणी के होंगे, जिससे अधिक संख्या में अभ्यर्थी यात्रा कर सकेंगे।

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और यात्रा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *