बलिया /प्रयागराज से जारी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के अनुसार प्रदेश के परिषद द्वारा संचालित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 24 जून 2026 तक रहेगा। इसके बाद 25 जून 2026 से नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।
आदेश में कहा गया है कि 25 जून को विद्यालय खुलने से पहले सभी स्कूलों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मिड-डे मील, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, स्मार्ट क्लास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। इसके लिए 22, 23 और 24 जून को शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर तैयारियां सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही प्रत्येक वर्ष की तरह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विद्यालयों में मनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।