साइबर ठगी के शिकार युवक को मिला इंसाफ! बलिया पुलिस ने वापस कराए ₹44 हजार, पीड़ित ने जताया भार।

Spread the love

 

बलिया /जनपद बलिया की रेवती थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ₹44,000 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस की तत्परता और कानूनी कार्रवाई के चलते ठगी का शिकार हुए युवक को बड़ी राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनगर निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह गौतम ने 05 अक्टूबर 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से कुल ₹85,000 रुपये स्थानांतरित कर लिए थे।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल  संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता के निर्देशन में थाना रेवती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच और विधिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय के आदेश पर ठगी गई राशि में से ₹44,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ज्ञान प्रकाश सिंह गौतम ने बलिया पुलिस और थाना रेवती की टीम का आभार व्यक्त किया तथा उनकी कार्यशैली की सराहना की।

साइबर टीम थाना रेवती में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल योगेन्द्र, शिव प्रसाद एवं धर्मेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *