बलिया /जनपद बलिया की होनहार बेटी नूर फातिमा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 53वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। नूर फातिमा की इस सफलता ने न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है।
नूर फातिमा के पिता डॉ. अजहर इमाम खान और माता शाहिना बेगम को इस उपलब्धि पर लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इस सफलता को जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पार्षद मुमताज खान तथा पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष शादाब अशरफ ने नूर फातिमा और उनके परिवार को हार्दिक मुबारकबाद देते हुए कहा कि नूर की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने कहा कि नूर फातिमा ने यह साबित कर दिया है कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अवसर मिलने पर देश-समाज का नाम रोशन कर सकती हैं। वहीं मुमताज खान और शादाब अशरफ ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करेगी।
नूर फातिमा की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बलिया जिले का गौरव बढ़ा है और युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
Ballia Ki Beti Noor Fatima Ka Kamaal | BPSC Rank 53 | Municipal Executive Officer Bani |
बलिया की बेटी नूर फातिमा ने BPSC में 53वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास। पूरे जिले में खुशी की लहर, नेताओं और गणमान्य लोगों ने दी मुबारकबाद। #NoorFatima #BPSC #BalliaNews #SuccessStory #UPNews #BreakingNews #ViralNews #Ballia