बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 साल पुराने वारंट में फरार आरोपी कारो बाजार से गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वसूली वारंट के आरोपी दिनेश प्रजापति (35 वर्ष), पुत्र रामलाल प्रजापति, निवासी कारो, थाना चितबड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 26 जून 2026 को उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक एवं कांस्टेबल इन्द्रजीत गुप्ता क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा मुहर्रम के दृष्टिगत गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कारो बाजार से आरोपी को दोपहर करीब 3:20 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वाद संख्या 1185/23, धारा 125(3) सीआरपीसी, थाना बांसडीह से संबंधित न्यायालय द्वारा वसूली वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *