बड़ी खबर: 50 घंटे में मिला सफलता का रिजल्ट, बलिया पुलिस ने दो गुमशुदा नाबालिग बहनों को सकुशल किया बरामद।

Spread the love

 

बलिया /ऑपरेशन मुस्कान के तहत बलिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बांसडीह रोड थाना क्षेत्र से लापता हुई 14 और 11 वर्षीय दो नाबालिग बहनों को सूचना मिलने के महज 50 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

परिजनों ने 25 जून को दोनों बच्चियों के घर से कॉपी खरीदने के लिए निकलने और वापस न लौटने की सूचना दी थी। इस पर थाना बांसडीह रोड में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 27 जून को दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने बलिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *