26 गोवंश बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई: फेफना पुलिस ने दो वांछित तस्करों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /जनपद बलिया की थाना फेफना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस ने रविवार तड़के चिलकहर मोड़ के पास से कबाड़ू उर्फ सलमान (निवासी तेतारपुर, थाना नरही) और देवा यादव उर्फ अभय यादव (निवासी मोकलपुर, थाना रसड़ा) को गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी 17 जून 2026 को दर्ज उस मुकदमे से संबंधित है, जिसमें पुलिस और एसओजी टीम ने छह वाहनों से 26 गोवंश (17 गाय एवं 9 बछड़े/बछिया) बरामद किए थे। इस मामले में थाना फेफना पर गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कबाड़ू उर्फ सलमान के खिलाफ पूर्व में भी आयुध अधिनियम का मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *