गो-तस्करी मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश।

Spread the love

 

बलिया /गो-तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में कोतवाली थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार, रिंकू गुप्ता और अमन सिंह तथा दुबहर थाने के मनोज कुमार, दिनेश विश्वकर्मा और आलोक शामिल हैं।

करीब 10 दिन पूर्व फेफना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े गो-तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 26 गोवंशीय पशु तथा छह वाहन बरामद किए गए थे।

एसपी के निर्देशन में एसओजी को सूचना मिली थी कि अलावलपुर चट्टी से वयना-सागरपाली मार्ग की ओर छह वाहनों में गोवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 17 गाय और नौ बछड़ा-बछिया सहित कुल 26 गोवंशीय पशु बरामद हुए।

पुलिस ने इस मामले में शनि अंसारी निवासी बयासी, थाना दुबहर, रिकीत कुमार उर्फ रितिक निवासी कोट अजोरपुर, थाना नरही तथा एकबाल अंसारी को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने कुछ पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संबंधित छह हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *