ब्रेकिंग न्यूज़-“बलिया में गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, आधी रात दबिश देकर नगरा पुलिस ने दबोचा”

Spread the love

 

बलिया /अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने देर रात उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना नगरा में दर्ज मुकदमा संख्या 128/2026, धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बलवंत कुमार निवासी चन्द्रवार दुगौली (थाना नगरा) और बबलू राम निवासी पचवारा (थाना रसड़ा) को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया तथा आरोपियों के परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ बलिया और मऊ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला, कांस्टेबल चन्द्रशेखर चौहान, श्रवण कुमार यादव, रमेश चौहान, महिला कांस्टेबल सत्या पाण्डेय और मुस्कान पाण्डेय शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *