बलिया: दुष्कर्म, POCSO और SC/ST एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Spread the love

 

बलिया /जनपद की रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में रेवती पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 195/2026 में वांछित कनक सोनी उर्फ माखन सोनी (19 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सोनी, निवासी वार्ड नंबर-03, कस्बा एवं थाना रेवती, जनपद बलिया को रविवार दोपहर करीब 12:31 बजे खेदन चौराहा के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 351(3), SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v), 3(2)(va) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, कांस्टेबल शैलेष कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल करन यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *