थावे–छपरा रेलखंड पर चला टिकट चेकिंग का बड़ा अभियान, बिना टिकट यात्रा कर रहे 24 यात्री पकड़े गए, ₹12,475 जुर्माना वसूला।

Spread the love

 

बलिया /वाराणसी, 28 जून 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रविवार को थावे–छपरा कचहरी रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में जांच के दौरान 24 यात्री बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹12,475 का जुर्माना वसूल किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टिकट जांच टीम ने छपरा, सिवान, जलालपुर, थावे, मशरख और छपरा कचहरी स्टेशनों को आधार बनाकर गाड़ियों संख्या 75103, 75105, 55036 और 55109 सहित कई यात्री ट्रेनों में किलाबंदी कर सघन जांच की।

अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, प्रणव प्रभाकर, मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर, राजेश सिंह, अमित कुमार सहित टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान शामिल रहे।

टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें और ट्रेनों व स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखें।

DRM-PRO,Ashok Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *