बलिया /29 जून 2026। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा थाना पुलिस ने धारा 69 BNS के एक मामले में वांछित 16 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गौरीशंकर महाविद्यालय पोखरा, ग्राम करनई के पास से वांछित बाल अपचारी को सोमवार सुबह करीब 8:10 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया। आरोपी मूल रूप से धमार, थाना मुफस्सिल, जिला भोजपुर (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में करनई, थाना सुखपुरा (बलिया) में रह रहा था।