“बलिया में 62 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार: कोर्ट के NBW पर कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई”

Spread the love

 

बलिया /अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर पुलिस ने 62 वर्षीय वारंटी उमेश कोहार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई सोमवार सुबह की गई।

उपनिरीक्षक नितेश कुमार गुप्ता एवं कांस्टेबल दीपक पटेल ने सुबह करीब 6:20 बजे हरदेव सिंह का डेरा, शिवपुर दियर नम्बरी स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां वारंटी उमेश कोहार (62 वर्ष) घर के बाहर मौजूद मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध मु0 नं0-2251/23, अपराध संख्या 138/21 में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 352, 427, 489 और 504 के तहत न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *