बलिया /आगामी महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बलिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने सिकंदरपुर थाने में जुलूस आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के रूट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आयोजकों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसके बाद एसपी और सीडीओ ने महावीरी जुलूस के सभी निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, एसडीएम सिकंदरपुर, पीआरओ कौशल कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।