अपराधियों पर शिकंजा जारी, मनियर पुलिस ने 62 वर्षीय वारंटी को किया गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस को एक और सफलता मिली है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना मनियर पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए खुशी लाल चौरसिया (62 वर्ष) पुत्र मानिकचंद चौरसिया, निवासी बड़ागांव, थाना मनियर, जनपद बलिया को मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया द्वारा वाद संख्या 1782/2021 में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक इस्माईल शेख, कांस्टेबल जगदीश पटेल तथा आरक्षी हरेराम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *