UPTET-2026 के कारण बदली सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि, डीएम ने जारी किया नया आदेश।

Spread the love

 

4 जुलाई नहीं, अब 6 जुलाई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम की आमजन से अपील।

बलिया /उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को देखते हुए जुलाई माह के प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार अब 04 जुलाई 2026 (शनिवार) के स्थान पर 06 जुलाई 2026 (सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि UPTET-2026 की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के कारण यह निर्णय लिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 06 जुलाई (सोमवार) को तहसील बलिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनेंगे तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नई निर्धारित तिथि 06 जुलाई 2026 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *