स्कूल सुरक्षा पर एनडीआरएफ, इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं ज़िला आपदा प्रबंधन द्वारा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में प्रशिक्षण।

Spread the love

बलिया /उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में स्कूल सुरक्षा शीर्षक के अन्तर्गत 11वीं एन डी आर एफ द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
गुरुवार 09 जूलाई 2026 को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं श्री मनोज कुमार शर्मा उपमहानिरीक्षक एनडीआर एफ के मार्गदर्शन व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार के दिशा-निर्देश में निरीक्षक प्रवीण उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में 11 वीं एन डी आर एफ वाराणसी की टीम द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से स्कूल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जनपद बलिया के जीर बस्ती स्थित पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय में स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक आपदाओं के समय छात्रों और स्कूल स्टाफ को त्वरित और सुरक्षित कदम उठाने के लिए जागरूक करना था।

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में एन डी आर एफ के कुशल प्रशिक्षकों ने आधुनिक उपकरणों और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तौर – तरीके सिखाए।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से भूकंप,आग लगने, बाढ़ और भगदड़ जैसी स्थितियों में बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार, सीपीआर देने की विधि और घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तकनीकों का सजीव प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आपदाओं के प्रति उनकी जागरुकता पूरे समाज को सुरक्षित बनाने में मदद करेगी।
स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य हर छात्र को इस काबिल बनाना है कि वे संकट के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से अपनी और दूसरों की जान बचा सकें।


कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्कूल परिसर में एक माक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें अलार्म बजने के बाद सभी छात्रों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कक्षाओं से बाहर निकाला गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने एन डी आर एफ की इस पहल की सराहना की और बल के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पर एन डी आर एफ, नागरिक सुरक्षा कोर, रेडक्रॉस सोसायटी, स्कूल प्रबंधन के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *