बलिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार, बिहार से युवती को भगाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे!

Spread the love

 

बलिया /जनपद बलिया की पकड़ी थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अपहृत युवती को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी को रविवार को दबोच लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना पकड़ी में दर्ज मुकदमा संख्या 58/25 (धारा 137(2), 87 बीएनएस) की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक मुकेश यादव अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सहरोजा गांव के पास नहर पुलिया तिराहे से आरोपी विश्वजीत सिंह (26 वर्ष) पुत्र हरिन्द्र सिंह, निवासी ग्राम अदमापुर, थाना रघुनाथपुर, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद किया जा चुका था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश यादव, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव तथा कांस्टेबल राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *