बलिया पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: NBW में वांछित 3 वारंटी दबोचे, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर तीन वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।

पुलिस ने वर्ष 2020 के मुकदमे में धारा 323, 504 एवं 506 आईपीसी से संबंधित गैर-जमानती वारंट पर श्रवण कुमार निवासी त्रिकालपुर को गिरफ्तार किया। वहीं वर्ष 2012 के यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित रामेश्वर तुरहा निवासी कुम्हला कस्बा सहतवार को भी दबोच लिया गया। इसके अलावा वर्ष 2000 के मुकदमे में धारा 353 आईपीसी एवं पीआर एक्ट से संबंधित वारंटी सुनील कुमार निवासी बिनहा को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तीनों वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

संपूर्ण अभियान में उपनिरीक्षक साहब यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार राय, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल जनार्दन मौर्या, आरक्षी राजसेन गुप्ता, आरक्षी कुलदीप मिश्रा तथा महिला कांस्टेबल महिमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *