बांसडीह रोड पुलिस ने 34 हजार के 2 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाया, मोबाइल स्वामियों ने पुलिस टीम का जताया आभार।

Spread the love

 

बलिया। जनपद बलिया की बांसडीह रोड पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से लगभग 34 हजार रुपये कीमत के दो Vivo T4x मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में बांसडीह रोड पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, जंगबहादुर सिंह और शंकर कुमार निवासी थाना बांसडीह रोड क्षेत्र के मोबाइल कहीं गुम हो गए थे। दोनों ने इसकी सूचना थाना बांसडीह रोड में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की। अलग-अलग स्थानों पर मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों Vivo T4x मोबाइल (प्रत्येक कीमत ₹16,999) बरामद कर नियमानुसार उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर दोनों मोबाइल स्वामियों ने बांसडीह रोड पुलिस की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यादव तथा सहायक उपनिरीक्षक/कांस्टेबल वीरकर कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *