सरकारी योजना का लाभ उठाएं! दर्जी, राजमिस्त्री, नाई समेत 6 ट्रेडों में मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण।
बलिया /उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद बलिया में 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस योजना के तहत दर्जी, राजमिस्त्री, नाई, लोहार, मोची और बढ़ई ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक राज्य सरकार के पोर्टल http://diupmsme.upsdc.go.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की अंकपत्र, आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उपायुक्त उद्योग, GB
ट्रेड: दर्जी, राजमिस्त्री, नाई, लोहार, मोची एवं बढ़ई।