15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिला जज ए.के झा ने न्यायिक अधिकारी,कर्मचारी व वकीलों को दी बधाई!
त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जज अनिल कुमार झा ने झंडा तोलन के उपरांत संबोधन के साथ ही अनौपचारिक संवाद में अमर शहीदों के उन कुर्बानियों एवं शहादत को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन शहीदों ने फांसी के फंदे को इसलिए गले लगाया था कि समाज के भीतर भाईचारा, सामाजिक न्याय एवं समता मूलक, स्वस्थ समाज का निर्माण होगा, न कि राजनैतिक स्वार्थी प्रवृत्ति ही दिखेगी।

इस समाज का एक-एक व्यक्ति अपनी नैतिक जिम्मेदारियो को निर्वहन करने का संकल्प ले ले तो निश्चित रूप से एक स्वस्थ एवं समृद्धशाली भारत का निर्माण कर सकते हैं और शहीदों के सपने को साकार कर सकते हैं। इसी के साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारी गण कर्मचारी गण एवं अधिवक्ताओं को ढेर सारी बधाईयाँ भी दी। इस कार्यक्रम में फौजदारी बार के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह के अलावा न्यायिक अधिकारी गण अधिवक्ता गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।