बाबा बालेश्वर मंदिर में मिली चैन, पहचान बताकर असली मालिक ले सकेंगे!

Spread the love

 

बलिया /बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में एक चैन मिली है, जिसे सुरक्षित रखवा दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि मंदिर में मिली चैन को पंडित संजय गिरी के पास सुरक्षित रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की यह चैन है, वह आवश्यक एवं उचित पहचान प्रस्तुत कर अपनी चैन प्राप्त कर सकता है। चैन पर दावा करने वाले व्यक्ति को पहचान संबंधी प्रमाण के साथ संबंधित स्थान पर संपर्क करना होगा।

प्रशासन ने वास्तविक स्वामी से अपील की है कि वह उचित पहचान के साथ संपर्क कर अपनी अमानत प्राप्त कर लें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *