त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता, बलिया।
बलिया /क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के एक वर्षीय कार्यकाल 2026-27 के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने सदस्य रामजी सिंह यादव, विनोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार तिवारी एवं सम्पन्न कुमार राय के साथ बैठक कर हरेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया।
चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 एवं 25 अगस्त 2026 को नामांकन पत्रों की बिक्री तथा मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी। 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। वहीं 3 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 8 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।