युवती को लेकर जयपुर पहुंचा आरोपी, पुलिस ने पीछा कर बलिया में किया गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 87 बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय अभियुक्त राज राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की लोकेशन जयपुर, राजस्थान में मिलने पर उपनिरीक्षक आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची। थाना हरमाड़ा, जयपुर पुलिस के सहयोग से तलाश की गई, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त और पीड़िता बलिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

इसके बाद बलिया पहुंची कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज बलिया के कैंपस में ग्राउंड के पास घेराबंदी कर अभियुक्त राज राजभर पुत्र चंदन राजभर निवासी तिखमपुर, थाना कोतवाली, बलिया को दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *