बलिया /गड़वार थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों को गड़वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना गड़वार में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग बेटी समेत दो अन्य बच्चियों के लापता होने की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 212/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की।

लगातार तलाश और प्रयास के बाद पुलिस टीम ने 24 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:43 बजे नई दिल्ली से तीनों नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस का कहना है कि बरामद बच्चियों के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में की गई।