बलिया /रेलवे स्टेशन बलिया के प्लेटफार्म नंबर-4 पर ट्रेन संख्या 22427 भृगु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही जीआरपी बलिया पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुए।
शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर कार्रवाई की। सभी का चालान धारा 170/135/126 BNSS के अंतर्गत किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शशि कुमार, रविन्द्र राजभर, सनूप राजभर, रामप्रवेश राजभर, पंकज खरवार, विमलेश यादव, धन्नू यादव, मंजीत यादव, विवेक कुमार गुप्ता और अनिल कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सभी ने ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी, विवाद और मारपीट होने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रेलवे बलिया के आदेश के क्रम में जीआरपी बलिया पुलिस टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में –
उपनिरीक्षक मुकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संजय पाल, हेड कांस्टेबल दुष्यन्त यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल मुकेश यादव, कांस्टेबल अनूप यादव, कांस्टेबल मुलायम सिंह यादव और कांस्टेबल बृजेश यादव-शामिल रहे।