त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के हो रहे वार्षिक चुनाव 2026-27 हेतु आज 01सितंबर 2026को अंतिम दिन अध्यक्ष ,महासचिव समेत अन्य पदों पर अपना अपना प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु ओंकार सिंह, शैलेष कुमार सिंह,शेषनाथ तिवारी एवं सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद हेतु प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष 10वर्ष से अधिक (जिसमें दो पद) गीतेश पांडे, अर्चना पांडे एवं पिंकी तिवारी ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष 10वर्ष से नीचे हेतु भैया आदर्श कुमार सिंह , रणजीत प्रकाश त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार उर्फ टिंकू,देवेंद्र कुमार यादव एवं बलवंत कुमार सिंह द्वारा नामांकन भरा गया। इसी के साथ महासचिव पद हेतु त्रिभुवन यादव ,राधेश्याम पांडे, मिथिलेश कुमार सिंह,चमन भुवाल जी सिंह, एवं सुशील कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपना अपना नामांकन दाखिल किया गया। कोषाध्यक्ष पद हेतु सुनील कुमार पांडे एवं अभयनाथ चौहान द्वारा पर्चा दाखिल किया गया, संयुक्त मंत्री (तीन पद) शिवजी चौबे, मिथिलेश कुमार सिंह, एवं प्रमोद कुमार द्वारा दाखिल किया गया। एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी 15वर्ष से अधिक हेतु फुलेंद्र सिंह,अशोक कुमार जायसवाल, घनश्याम प्रसाद,
अनिल कुमार पांडे, विजय शंकर उपाध्याय एवं संतोष कुमार सिंह द्वारा पर्चा दाखिल किया गया और कनिष्ठ कार्यकारिणी( 15वर्ष से कम) हेतु राहुल कुमार ओझा, कृष्ण प्रताप यादव, कलामुद्दीन अंसारी, सुजाता,आशीष कुमार गौतम एवं श्याम मनोहर सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।