फर्जीवाड़े के मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़े से जुड़े एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई।


कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रजनीश यादव निवासी नोनिया छपरा, मोबिन निवासी पंचखोरा कला और धर्मेन्द्र कुमार सिंह निवासी पंचखोरा कला को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी मु0अ0सं0 60/25, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) व 61 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित थे।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बिरेन्द्र कुमार विश्वास, कांस्टेबल नीलेश उपाध्याय, सुभाष चन्द्र यादव और अखिलेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *