मानवता धर्मसे बढ़कर है,मानवता सेआपसी भाईचारा,सौहार्द और सद्भावना कोमजबूती मिलती है, प्रबंधक–बशीर अहमद
बलिया /गत रविवार की भांति 11 जनवरी 2026 को भी ऑल इंडिया प्याम -ए -इंसानियत के बलिया यूनिट की ओर से कड़ाके की ठण्ड और शीतलहर को देखते हुए क़ाज़ीपुरा रेलवे क्रासिंग स्थित “निस्वाँ मरकज़ी तालीमगाह” में जरूरतमंद मर्द एवं ख्वातिनों को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

कम्बल पा कर गरीब और जरूरतमंद बहुत खुश नजर आ रहे थे,
कड़ाके की सर्दी मे ऑल इंडिया प्याम -ए -इंसानियत बलिया यूनिट की ओर से कंबल पाकर लोग राहत महसूस किये l इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत प्रबंधक बशीर अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि मानवता का कार्य सभी धर्मों का अंग है और हम सबको आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए,और हमें ऐसे जरूरतमंदों लोगों को मदद करना ही मानवता है।

उन्होंने कहा कि मानवता धर्म से बढ़कर है, मानवता से आपसी भाईचारा,सौहार्द और सद्भावना को मजबूती मिलती है जिससे सामाजिक और राष्ट्रीय एकता प्रबल होता है और देश में अमन, शांति और प्रेम स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश फूलों की एक गुलदस्ते की तरह है इस गुलदस्ते में हर तरह के फूल हैं, जो हमें अमन शांति और प्रेम का संदेश दिखता है।

इस मौके पर समाज के गणमान्य लोग अरशद जमाल,सईदुल हसन, हाफ़िज़ अख्तर अली, मुफ़्ती हुज़ैफा,नवाज़िश अली, मु इम्तियाज़ अंसारी,साहिल, समाज सेवी फैयाज़ अहमद आदि उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालक फोरम के बलिया यूनिट के कोऑर्डिनेटर मौलाना सादिक़ जमाल नदवी ने किया।