बैठक में सदस्यों से लिखित रूप में मांगी गई समस्याएं, पत्रकार हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाने का लिया संकल्प!
बलिया /ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित मंदिर मंजय साड़ी हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही पत्रकार सदस्यों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों से उनकी समस्याएं लिखित रूप में मांगी गईं। प्राप्त समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके उचित और शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने पत्रकार साथियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सदस्यों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार साथी के सामने समस्या आने पर संगठन मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा और पत्रकार हितों की लड़ाई को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी कर सकता है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने भी संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की, जबकि संचालन मंजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा, हरिवंश कुमार, बृजेश कुमार दुबे, रोहित कुमार, हसन खान, जितेन्द्र कुमार वर्मा, संजय राय, प्रभाकर सिंह, अभिजीत सिंह, जनार्दन सिंह, बसंत पांडेय, उपेंद्र कुमार, अश्विनी पाण्डेय, मंजय सिंह, अनिल कुमार केसरी, संजय सिंह, प्रभुनाथ सिंह, आनंद मोहन सिंह, कन्हैया कुमार वर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, कैलाशपति सिंह, डुल्डूल तिवारी सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।