बलिया के सोनाडीह हत्याकांड में बड़ा अपडेट: ₹25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रामकरन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल!

Spread the love

 

त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-

विधि संवाददाता बलिया

बलिया /उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में ₹25 हजार के इनामी आरोपी रामकरन सिंह ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देते हुए सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम शैलेष पांडेय के न्यायालय में सरेंडर किया, जहां न्यायालय ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में घटना की रात ही आरोपी शीला सिंह, खुशी सिंह और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। वहीं, एक अन्य आरोपी गिरीशचंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

अभियोजन के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 की रात करीब 9:20 बजे डेयरी फार्म पर विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई थी। तहरीर के अनुसार, हमले में अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके भाई मंजेश सिंह घायल हुए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

घटना के पांचवें दिन मुख्य आरोपी रामकरन सिंह के सरेंडर के बाद मामले में पुलिस कार्रवाई का एक और अहम पड़ाव सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *