बलिया /फेफना थाना पुलिस ने गाय चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो गायें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को खोरीपाकड़ गांव निवासी वादी ने सूचना दी थी कि उसकी गायें चोरी कर दो व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अख्तर नट (35 वर्ष), निवासी आमघट, थाना बांसडीहरोड और गोलू नट (25 वर्ष), निवासी छाता, थाना बांसडीहरोड को खोरीपाकड़ रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया।
इस मामले में थाना फेफना में मु0अ0सं0-162/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार और थानाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार वर्मा मय हमराह शामिल रहे।