बलिया में युवा अधिवक्ता नीतीश चतुर्वेदी के निधन पर शोक, क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य रखा ठप!

Spread the love

 

त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया

बलिया /युवा अधिवक्ता नीतीश चतुर्वेदी उर्फ चंदन के वाराणसी में इलाज के दौरान निधन की सूचना से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। युवा अधिवक्ता के निधन के शोक में न्यायिक कार्य भी स्थगित रहा।

शोकसभा की अध्यक्षता देवेंद्र नाथ मिश्रा ने की, जबकि संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *