बलिया /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बलिया एवं रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर बधाई दी गई। शिविर में कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। दुर्घटना, प्रसव, बड़ी सर्जरी, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया सहित कई गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाते हैं।
इसके बाद अतिथियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

शिविर में डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. मंजू रानी, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. वसुंधरा, डॉ. संतोष चौधरी, जीके दुबे, कमलेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय, केके पाठक, रविशंकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रक्तदान करने वालों में सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा, प्रेरक गुप्ता, श्याम बाबू रौनियार, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भूपेंद्र गुप्ता, बृजेश सिंह, सुनील कुमार, आशीष सिंह, रवि सोनी, अभय कुमार, विश्वकर्मा पाठक, प्रदीप रस्तोगी सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।