बलिया में कांग्रेस का हल्लाबोल: CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, बर्खास्तगी-गिरफ्तारी की मांग।

Spread the love

 

बलिया /प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग उठाई।

पूर्व विधायक सुधीर राय ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। वहीं, उमाशंकर पाठक ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता, मतदाता सूची और SIR को लेकर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।CEC ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। कांग्रेस ने 28 सितंबर को देशभर में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

प्रदर्शन में सच्चिदानंद तिवारी, रामप्रीत यादव, विजय ओझा, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय,जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू,अनुपमा सिंह, उषा सिंह, अवनीश चंद्र पाण्डेय,अबुल फैज,

आरिफ खान, राशिद कमाल खान,सागर सिंह, राहुल, अखिलेश कन्नौजिया, वीरेश तिवारी, वीर बहादुर सिंह, बब्लू शर्मा, अवधेश पाण्डेय, अरुण भारती, यश मिश्रा बंटी, कोकील राम, रवि प्रकाश उपाध्याय, रुपेश चौबे, राजेंद्र प्रसाद जाटव, खजांची राय, पारसनाथ वर्मा, विद्यापति तिवारी, राजीव पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *