बलिया में इंसानियत की मिसाल: रक्तदान शिविर में 42 यूनिट ब्लड डोनेट, बोले- एक रक्तदान से बच सकती हैं कई जिंदगियां।

Spread the love

 

बलिया /सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केंद्र में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए 42 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय एवं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए अधिकारियों ने रक्तदान को मानव सेवा का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया।

सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि दुर्घटना, प्रसव, बड़ी सर्जरी, कैंसर, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवनदाता बनते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए।

सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि इस वृहद रक्तदान शिविर से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। वहीं डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि विभिन्न सामाजिक भ्रांतियों को दूर करते हुए बड़ी संख्या में लोगों का रक्तदान करना एकता और मानव सेवा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है।

शिविर में शमशाद अहमद, शमशाद आलम, सोहरब आलम, मो. शाद, मो. बेलाल, अहमद हसन, शोहरब अख्तर, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, मो. अमजद, इमरान अहमद, मो. अरशद, शहजाद हासमी, असफाक अहमद, सतीश कुमार गिरि, शहंशाह खान, अजहर जमाल, अफजाल अतारी समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय एवं जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में जिला अस्पताल, रेडक्रॉस सोसायटी, गरीब नवाज़ रिलिफ फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *