त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष रहे स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी की स्मृति में मंगलवार को क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषनाथ तिवारी ने की।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष मंडल एवं अधिवक्ताओं द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शेषनाथ तिवारी ने स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह सौम्य और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे तथा लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते थे। जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर उनकी मदद करना उनके स्वभाव में शामिल था।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी की सादगी, सहजता और जनसेवा की भावना उन्हें समाज में अलग पहचान देती थी। उनके जीवन के इन गुणों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों, महामंत्रियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सहभागिता रही।
— त्रिभुवन नाथ यादव, एडवोकेट