बलिया के एसपी ओमवीर सिंह का तबादला, गाजीपुर के एसपी डॉ. इरज राजा संभालेंगे बलिया की कमान।

Spread the love

 

बलिया /उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें बस्ती का एसपी बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के मौजूदा एसपी डॉ. इरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

डॉ. इरज राजा 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। अब उन्हें बलिया की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, ओमवीर सिंह दिसंबर 2024 से बलिया के एसपी पद पर तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *