पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि पर जिला जज समेत अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Spread the love

 

त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया

बलिया /दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा समेत न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

मुख्य अतिथि जिला जज अनिल कुमार झा ने कहा कि व्यक्ति के निधन के बाद उसके सुकर्म और अच्छे कार्य हमेशा याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र कुमार तिवारी सच्चाई का खुलकर साथ देते थे। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके आदर्शों को अपनाकर सत्य के मार्ग पर चलने का प्रयास किया जाए।

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने उनके मिलनसार एवं हंसी-मजाक वाले स्वभाव को याद किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। उनके सुपुत्र शुभम तिवारी और सौरभ तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *