पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदे नगवा निवासी नसीम अंसारी, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर।

Spread the love

 

रणजीत सिंह पत्रकार-

अखार बलिया

 

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी 36 वर्षीय नसीम अंसारी शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद से नाराज होकर जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में कूद गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा फ्लड रिलीफ पीएसी की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी।

मामा के लड़के के सामने गंगा में लगाई छलांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगवा गांव निवासी नसीम अंसारी पुत्र अनवर अली शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान वह जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंच गए, जहां उनके मामा का लड़का भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि नसीम ने उसके सामने ही गंगा नदी में छलांग लगा दी।


उन्हें नदी में कूदते देख मामा के लड़के ने रोकने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और गोताखोरों ने शुरू की तलाश
सूचना मिलते ही दुबहड़ थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद स्थानीय गोताखोरों और फ्लड रिलीफ पीएसी को सूचना दी। इसके बाद गंगा नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था नसीम
बताया जाता है कि नसीम अंसारी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि नसीम अविवाहित हैं। वह परिवार की कपड़े की दुकान पर काम करते थे।
घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस और बचाव दल की ओर से गंगा नदी में उनकी तलाश की जा रही है।

तेज 24 लाइ।बलिया की हर खबर पहले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *