बलिया में DM का औचक निरीक्षण, ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र की व्यवस्था सुधारने के निर्देश!

Spread the love

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सोमवार को बसंतपुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि संयंत्र की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाते हुए इसका संचालन बेहतर और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी जरूरी सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *