थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

Spread the love

 

अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01अदद नाजायज चाकू बरामद।

बलिया /पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों/ वारण्टियों/ पेशेवर चोरों/ शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणा कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी व प्र0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में 10 फरवरी 2026 को हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 कुलजीत मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 3(5),109 बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण शिवम सिंह पुत्र नथुनी सिंह व अतुल सिंह पुत्र कुँवर प्रवीण सिंह उपरोक्त को 10 फरवरी 2026 को सोनवानी बसुधरपाह मार्ग पर रविकान्त पाण्डेय के बाग के पास रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तारी के समय जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र नथुनी सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना हल्दी जनपद बलिया के कब्जे से 01अदद नाजायज चाकू व अभियुक्त अतुल सिंह पुत्र कुँवर प्रवीण सिंह निवासी पश्चिम टोला हल्दी थाना हल्दी जनपद बलिया के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 1अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर मौके से बरामद किया गया।अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *